35 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

खेल दिवस समारोह@बेगूसराय : खिलाड़ी व खेल हस्तियां हुईं सम्मानित

बेगूसराय। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की 114 वी जयंती के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में शहर के रतनपुर स्थित फंडामेंटल स्कूल में पूर्व महापौर संजय कुमार, पार्षद पिंकी देवी, जिला कबड्डी संघ के महासचिव श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, फंडामेंटल स्कूल के डायरेक्टर मोहन कुमार ने जिला के खिलाड़ियों व खेल दिग्गजों को सम्मानित किया।


सम्मानित होने वाले खिलाड़ी ताइक्वांडो में नेशनल का प्रतिनिधित्व करने वाली अनामिका कुमारी और शौर्य राज, कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले भवेश कुमार और प्रेमजीत, क्रिकेट में बीसीसीआई के द्वारा आयोजित होने वाले स्टेट लेवल का प्रतिनिधित्व करने वाले मोहम्मद दानिश और निशित कुमार, क्रिकेट के वरिष्ठ खिलाड़ी सनोज मेग्गिल और मोहम्मद शकील शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights