Tuesday, June 23, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY बेगूसराय BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY के सेमीफाइनल में

बेगूसराय BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY के सेमीफाइनल में

कटिहार की टीम 7 विकेट से हारी, युवराज यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 3 अप्रैल। बेगूसराय ने बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

 

स्थानीय जानकी स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने युवराज (74 रन) और जयंत गौतम (62 रन) के अर्धशतकों की मदद से बेगूसराय ने कटिहार को 7 विकेट से पराजित किया।

 

कटिहार ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 210 रनों का लक्ष्य रखा। कटिहार की तरफ से राजा कुमार ने 36, साहिल कुमार ने 57 तथा सुजीत कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया।

 

बेगूसराय की तरफ से गेंदबाजी  सुधांशु व आयुष ने दो-दो विकेट प्राप्त किया और अनिकेत और राज ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

 

जवाब में उतरी बेगूसराय की टीम 39 ओवर में तीन विकेट होकर 210 रनों का लक्ष्य पूरा किया। बेगूसराय की तरफ से युवराज ने 74, जयंत ने 62, शिवम ने 34 तथा गुलशन ने 19 रनों का योगदान दिया।

 

कटिहार की तरफ से रकीब तथा अमन ने एक-एक करके प्राप्त किया। बेगूसराय ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच बेगूसराय के युवराज रहे। मैच के अंपायर वेदप्रकाश और तैयब हुसैन तथा स्कोरर के रूप में नीरज और रोहित मौजूद थे। मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर प्रसाद सचिव रिंकू सिंह, पंकज कुमार सिंह, विवेक मिश्रा उपस्थित थे।

संक्षिप्त स्कोर

कटिहार : 50 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन, सुजीत कुमार 21, राज यादव 19, राजा कुमार 36, हजरत अली 12, साहिल कुमार 57, अतिरिक्त 39, अनिकेत 1/20, सुधांशु कुमार 2/34, आयुष कुमार 2/29, राजमणि 1/30

बेगूसराय : 39 ओवर में 3 विकेट पर 210, शिवम राज 34,  युवराज यादव नाबाद 74,  जयंत गौतम 62,  गुलशन कुमार नाबाद 19, अतिरिक्त 21, राकिब 1/47, अमन खान 1/27.

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email