पटना, 19 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के तत्वावधान में खेले जा रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के शाहाबाद जोन के लीग मुकाबले में कैमूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतास को 7 विकेट से हराया। विजेता टीम के अनुज राज सिंह (3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।
मैच का सार
राजधानी पटना से सटे सदीसोपुर स्थित डीएल सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे शाहाबाद जोन के अंतर्गत 19 मार्च यानी गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस जीता कैमूर ने। रोहतास को बैटिंग का न्योता दिया। रोहतास की टीम 40.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में कैमूर की टीम 25 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
रोहतास की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास की टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। निखिल कुमार ने 41 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सिद्धार्थगौतम ने 31 रन और आर्यन राज ने 23 रन का योगदान दिया। रोहतास का मध्य और निचला क्रम पूरी तरह फेल रहा और पूरी टीम 40.1 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई।
कैमूर की ओर से गेंदबाजी में अनुज राज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर 3 विकेट चटकाये। वहीं तौफीक सिद्दीकी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 5 रन देकर 2 और मोहम्मद एस्तेकार सुलेमानी ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
कैमूर का लक्ष्य पीछा
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। संजीत कुमार ने 52 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष कुमार शर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए। इसके अलावा अभिजीत कुमार पांडेय ने 13 रन और अजयवीर सिंह ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया।
कैमूर ने जीत के लक्ष्य को मात्र 25 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाकर आसानी से प्राप्त कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर:
रोहतास : 163 ऑल आउट (40.1 ओवर), निखिल कुमार 41, सिद्धार्थ गौतम 31, आर्यन राज 23, समरजीत कुमार 19, आदित्य सिंह 13, प्रतम साह 11, अतिरिक्त 11, दीवान दानिश खान 1/53, अनुज राज सिंह 3/30, मोहम्मद इश्तेकार सुलेमानी 2/25, तौफिक सिद्दिकी 2/5, अनुभव सिंह 1/8
कैमूर : 164/3 (25 ओवर), संजीत कुमार 69, आयुष शर्मा नाबाद 49, अजयवीर सिंह नाबाद 17, अभिजीत पांडेय 13, अतिरिक्त 8, अंकित राज 1/15, प्रतम साह 1/38, सिद्धार्थ गौतम 1/23