झारखंड की फ्लोरेंस बारला को आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के लिए जारी नेशनल कैंप में आमंत्रित किया गया है। फ्लोरेंस का चयन 400 मीटर दौड़ के लिए किया गया है। फ्लोरेंस बारला को ASI पुणे सेंटर में रिपोर्ट करने का आदेश भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की ओर से दिया गया है। पता हो कि सोमवार को संशोधित सूची जारी की गई है, जिसमें फ्लोरेंस का नाम भी शामिल है। फ्लोरेंस पिछले छह साल से आशु भाटिया से (पहले JSSPS और अब भाटिया एथलेटिक्सअकादमी में) प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। वर्तमान मेंफ्लोरेंस रेलवे में कार्यरत हैं और बिलासपुर में उनकी पोस्टिंग है। फ्लोरेंस के चयन पर खेल प्रशासकों,कों प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



