Tuesday, March 10, 2026
Home Latest इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल शीर्ष पर बरकरार

इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल शीर्ष पर बरकरार

मैनचेस्टर सिटी और एस्टन विला की खिताबी दौड़ तेज

by Khel Dhaba
0 comment

मैनचेस्टर, 28 दिसंबर। इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL 2025) में खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है। आर्सेनल ने ब्राइटन के खिलाफ 2-1 की संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखा है। हालांकि मैनचेस्टर सिटी और एस्टन विला उससे ज्यादा पीछे नहीं हैं और खिताबी रेस में कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।

शीर्ष तीन टीमों के बीच केवल तीन अंकों का अंतर है, जिससे लीग का मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-1 से हराने के बाद मैनचेस्टर सिटी कुछ समय के लिए शीर्ष पर पहुंच गई थी, लेकिन आर्सेनल ने ब्राइटन को हराकर फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया। फिलहाल आर्सेनल के 18 मैचों में 42 अंक हैं, जबकि मैनचेस्टर सिटी के 40 अंक हैं।

एस्टन विला ने भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चेल्सी को 2-1 से मात दी। यह सभी प्रतियोगिताओं में उसकी लगातार 11वीं जीत रही। विला 39 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है।

लिवरपूल ने आखिरी स्थान पर मौजूद वॉल्वरहैम्प्टन को 2-1 से हराकर चौथे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की। वहीं वॉल्वरहैम्प्टन ने सत्र की शुरुआत से अब तक बिना जीत के रहने का प्रीमियर लीग का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights