Wednesday, February 4, 2026
Home Slider कबड्डी ऑनलाइन ट्रेनिंग में बोले अनूप कुमार-खेल के विकास में शारीरिक शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

कबड्डी ऑनलाइन ट्रेनिंग में बोले अनूप कुमार-खेल के विकास में शारीरिक शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा चलाये जा रहे ऑनलाइन ट्रेनिंग के 12वें दिन सोमवार को अर्जुन अवार्डी स्टार कबड्डी प्लेयर अनूप कुमार ने टेक्निकल ऑफिसियल, प्रशिक्षक व खिलाड़ियों को अपने अनुभव बताये और जानकारियां दीं।

प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन के कोच ने अनूप कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों और प्रशिक्षक के बीच संबंध मधुर होने चाहिए। इससे किसी भी टीम के विकास में गति आती है। उन्होंने कहा कि एक कबड्डी खिलाड़ी को 80 से 90 परसेंट सिटी सुनाओ। मैदान के अंदर और बाहर खिलाड़ियों को अनुशासन का पूरा पालन करना चाहिए। अनुशासन के बिना कोई भी बेहतरीन खिलाड़ी नहीं बन सकता है।

अनूप कुमार ने इस प्रोग्राम के दौरान अपने कैरियर के शुरुआत की बात बताई। उन्होंने कहा कि स्कूल के शारीरिक शिक्षक ही खिलाड़ियों के पहले गुरू होते हैं। खेल के विकास में शारीरिक शिक्षकों के अति महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खिलाड़ियों को विपक्षी कोर्ट में जाते समय रेड की भावना रखनी चाहिए। वे मन में दृढ़संकल्प कर जायेंगे कि या तो बोनस या रेड से प्वायंट हासिल करना है तभी सफलता मिलेगी।

आज के कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर ऑफिशियल, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कबड्डी कोच और शारीरिक शिक्षक जुड़े। सोमवार को ऑनलाइन कार्यक्रम में उत्तराखंड कबड्डी संघ के महेश जोशी वक्तव्य द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा संचालित इस ऑनलाइन कार्यक्रम की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। मंगलवार को प्रो कबड्डी लीग के स्टार रेफरी राणा रंजीत सिंह लोगों से रू-ब-रू होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights