पटना, 12 फरवरी। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत 12 फरवरी यानी गुरुवार को खेले गए मैच में एलायंस क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।
स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर खेले गए मुकाबले में एलायंस क्रिकेट क्लब ने वाईएसी राजेंद्र नगर को 7 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। विजेता टीम के अगस्त्या को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खेलढाबा का ईपेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वाईएसी राजेंद्र नगर की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाईएसी राजेंद्र नगर की पूरी टीम 23.4 ओवर में मात्र 67 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से युवराज ने 13 और सौभाग्य मिश्रा ने 10 का योगदान दिया। 29 रन अतिरिक्त के रूप में आए।
एलायंस की ओर से अगस्त्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मनीष मणि ने किफायती स्पेल डालते हुए 5.4 ओवर में मात्र 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अंकित राज को भी 2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस की संयमित बल्लेबाजी
68 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस सीसी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन केसी सुधांशु ने 20 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को संभाला। अगस्त्य ने 26 रन का उपयोगी योगदान दिया, जबकि मनीष मणि 8 रन बनाकर नाबाद रहे। एलायंस ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
वाईएसी की ओर से ओम प्रकाश ने 2 विकेट लिए, जबकि हरिओम शर्मा को 1 सफलता मिली, लेकिन कम स्कोर के कारण टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी।
मैच में अंपायर की भूमिका अमन कुमार और तन्मय ने निभाई, जबकि स्कोरिंग प्रियांशु राज ने की।
संक्षिप्त स्कोर
वाईएसी राजेंद्र नगर : 67 ऑल आउट (23.4 ओवर), युवराज 13, सौभाग्य मिश्रा 10, अगस्त्य 4/9, मनीष मणि 3/4, अंकित राज 2/23
एलायंस सीसी : 70/3 (19 ओवर)
अगस्त्या 26, केसी सुधांशु नाबाद 20; ओम प्रकाश 2/26, हरिओम शर्मा 1/9
इन्हें भी पढ़ें
कैमूर जिला क्रिकेट लीग में राजू प्लेयर ऑफ द मैच
पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग मेन राजा बाजार सीसी विजयी
मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग के मुकाबले 14 फरवरी से