पटना। गुवाहाटी में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण में बिहार के 74 खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे। इनके साथ 17 कोच और एक चीफ द मिशन आनंदी कुमार होंगे। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक और सचिव आशीष कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी।
बिहार टीम:
एथलेटिक्स (11 से 14 जनवरी) : सुदामा यादव, अंजनी, राजकुमार गुप्ता, कृतिका वर्मा, सुरेंद्र कुमार, मुस्कान सिन्हा।
बॉक्सिंग (16 से 22 जनवरी): निक्की कुमारी।
फुटबॉल (13 से 22 जनवरी) : शशांक, पीयूष, बिनोद टुड्डू, गंगा बास्की, अंकित राय, मानुएल किस्कू, विकास, जीतू, युवराज, सूरज, हारिस खान, आरिफ सिद्दीकी, अभिमन्यु हसंदा, ओम नारायण, रमन, जितेंद्र।
जूडो (10 से 14 जनवरी) : नमन, सफी आलम, देवराज मिश्र।
कबड्डी (9 से 13 जनवरी) : बालक वर्ग : निशांत, उत्तम, सुमित, सौरभ, रौशन, विशाल मौर्या, अंकित राठी, अमन राज, प्रिंस राज, प्रदीप मिश्र, आशुतोष और अभिषेक यादव।
बालिका वर्ग- शीतल, सुरुचि, रिया, लक्ष्मी, कादंबरी, सुनिति, श्वेता स्वराज, शिल्पी, नंदनी, मोनी, आरती और नैन्सी प्रिया।
लॉन बॉल (12 से 21 जनवरी): जमिल अहमद, तौसिफ, हर्ष राज, चितरंजन और मिंकू, निकहता, शना खातुन, खुशबू, जुबारिया,अनामिका।
तैराकी (17 से 22 जनवरी) : आयुष श्वेतराज, माही श्वेतराज, अनमोल श्वेतराज।
भारोत्तोलन (16 से 22 जनवरी) : साहिल, सोनू, गुलशन, सागर, शालिनी।
कुश्ती (16 से 19 जनवरी) : नीरज, प्रिंस पांडेय, शेर पाल यादव, संदीप पाठक, सुनिल और अमन सिंह।
0