Friday, February 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्टिंग क्लब 59 रनो से जीता

अररिया क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्टिंग क्लब 59 रनो से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी अररिया जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप का 21वां मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब और अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस इंडस स्पोर्टिंग क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

इंडस स्पोर्टिंग क्लब ने 30 ओवर में 7 विकेट खो कर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। इंडस स्पोर्टिंग क्लब के देव झा ने 73 रन की पारी खेली। अमन राज ने 51 रन और गौरव झा ने 26 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। अररिया क्रिकेट एकेडमी के आदर्श ने 4 विकेट आयुष ने 2 विकेट चटकाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

दूसरी पारी खेलने उतरी अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड के बल्लेबाजों ने 24.5 ओवर में 149 रन पर सभी विकेट गँवा दिये और मैच हार गयी। अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड के बल्लेबाज कृष बिराजी ने 32 रन अर्पित ने 22 और भूषण ने 16 रन बनाए।इंडस के गेंदबाज अनस और गौरव झा ने 3-3 विकेट और अमन राज ने 2 विकेट लिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

मैच के अंपायर अशोक मिश्रा और अनामीशंकर थे स्कोरिंग राकेश ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जयसवाल,अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण रवि शंकर दास मृत्युंजय झा ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights