Friday, February 13, 2026
Home बिहारफुटबॉल East Champaran Football League में आदर्श क्लब कल्याणपुर विजयी

East Champaran Football League में आदर्श क्लब कल्याणपुर विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
East Champaran Football League

मोतिहारी। सरदार अमृत सिंह विक्की मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल लीग (East Champaran Football League) में शनिवार को खेले गए मैचों में आदर्श क्लब कल्याणपुर (अंडर-16) ने जीत हासिल की। सीनियर डिवीजन लीग का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

अंडर-16 वर्ग

आदर्श क्लब कल्याणपुर ने स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को 3-1 से पराजित किया। खेल के 6वें मिनट, 11 मिनट, और 13 मिनट पर कल्याणपुर के जर्सी नंबर 14 एखलाक आलम, जर्सी नंबर 8 इरफान आलम और जर्सी नंबर 5 नाहिद परवेज ने गोलकर 3-0 की बढ़ोतरी ले ली। मध्यांतर के बाद खेल के 46वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 7 मोहम्मद अफरोज ने शानदार गोल कर स्कोर 1-3 किया, जो अंत तक कायम रहा। खेल के 38वें मिनट पर कल्याणपुर के नाहिद परवेज जर्सी नंबर 5 को गलत खेलने के कारण रेफरी वकार इब्राहिम ने पीला कार्ड दिखाया। बेस्ट 22 स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 7 अफरोज को संघ के उप सचिव शंभू यादव जी ने दिया।

सीनियर डिवीजन

इलेवन स्टार लखौरा बनाम आदर्श क्लब कल्याणपुर का मैच एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुआ। मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद खेल के 51वें मिनट पर कल्याणपुर के जर्सी नंबर 14 अमन कुमार ने गोलकर 1-0 की बढ़त ली। खेल के 53वें मिनट पर ही लखौरा के जर्सी नंबर 18 विशाल कुमार ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया जो अंत तक कायम रहा। खेल के 37वें मिनट और 50वें मिनट पर कल्याणपुर के जर्सी नंबर 3 शोएब राजा और जर्सी नंबर 8 इरफान अली तथा लखौरा के जर्सी नंबर 4 राहुल कुमार को 51वें मिनट पर गलत खेलने के कारण रेफरी शशि ठाकुर ने पीला कार्ड दिखाया। बेस्ट 22 लखौरा के शमशेर आलम जर्सी नंबर 10 को क्लब के वरीय सदस्य ज्ञानेश्वर प्रसाद ने दिया।

रविवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच अंडर 12 का आरडीपीएस मोतिहारी बनाम कुंडवा केसरिया दूसरा मैच अंडर 16 में रॉयल किंग्स इलेवन, अगरवा बनाम आदर्श क्लब कल्याणपुर, वही तीसरा मैच सीनियर डिवीजन का स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी बनाम सिंह एथलेटिक क्लब फुलवार के बीच खेला जाएगा।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights