Tuesday, February 3, 2026
Home Slider वीमेंस अंडर-19 टी20 में आंध्र से हारा बिहार, क्वालिफाई की उम्मीदें हैदराबाद बनाम छत्तीसगढ़ मैच पर टिंकी

वीमेंस अंडर-19 टी20 में आंध्र से हारा बिहार, क्वालिफाई की उम्मीदें हैदराबाद बनाम छत्तीसगढ़ मैच पर टिंकी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। वीमेंस अंडर-19 टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने अंतिम लीग मैच में बिहार को आंध्रप्रदेश ने नौ विकेट से पराजित किया। पूल डी में खेल रही बिहार टीम पांच लीग मैचों में तीन में जीत हासिल कर 12 अंक ही प्राप्त कर सकी। इस पूल में 20 अंक लेकर आंध्रप्रदेश टॉप पर है। छत्तीसगढ़ और हैदराबाद का मैच होना बाकी है। छत्तीसगढ़ के दस अंक हैं जबकि हैदराबाद ने 8 अंक हैं। अगर छत्तीसगढ़ जीतेगा तो पूल डी से नॉकआउट में क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन जायेगा। अगर हैदराबाद जीतेगा तो उसके भी 12 अंक हो जायेंगे और तब रनरेट के आधार पर बिहार और हैदराबाद में फैसला होगा कि कौन सी टीम क्वालिफाई करेगी।

चेन्नई के आईसीएल गुरुनानक कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस आंध्रप्रदेश ने जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बिहार की टीम 15 ओवर में 57 रन पर ऑल आउट हो गई। बिहार की ओर से याशिता सिंह ने 17, कुमारी निष्ठा ने 10, कोमल आर कुमारी ने 8 और खुशी गुप्ता ने 7 रन बनाये। इसके अलावा ममता कुमारी पटेल ने 2, वैदही यादव ने 2, आर्या सेठ ने 2, हर्षिता भारद्वाज ने 6,सिमरन कुमारी ने 0,अंशिका राज ने 0,रुपा ने नाबाद 1 रन बनाये।

आंध्रप्रदेश की ओर से एनआरश्री चरणी ने 12 रन देकर दो, तन्मयी ने 11 रन देकर 2, एस लक्ष्मी प्रसरमी ने 3 रन देकर 1 विकेट चटकाये। बिहार के 5 बैटर रन आउट हुईं।

जवाब में आंध्रप्रदेश ने पी रंगा लक्ष्मी के नाबाद 32 और सी उदविथा के नाबाद 19 रन की मदद से 8.2 ओवर में 1 विकेट पर 59 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। खुशी गुप्ता ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights