Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzffarpur Cricket League में क्रिकेट एकेडमी सीनियर की शानदार जीत

Muzffarpur Cricket League में क्रिकेट एकेडमी सीनियर की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी सीनियर ने चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हरा कर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस ब्लू ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 29 ओवर में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें शाहबाज ने 34 एवं अंकित ने 26 रन बनाए इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी सीनियर के तरफ से अतुल प्रियंकर ने तीन अभिनव आलोक ने तीन अमृतेश ने तीन एवं रणधीर दुबे ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी ने 11 ओवर में ही 1 विकेट खोकर जीत के लिए 108 रन बना लिए जिसमें अभिनव आलोक ने नाबाद 43 एवं रितिक ने नाबाद 31 रन बनाए।

गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की तरफ से एकमात्र सफलता संभव को मिली। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के अमृतेश को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवं प्रियेश कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में मुरारी थे। कल का मैच: साईं क्रिकेट एकेडमी बनाम क्लासिक क्रिकेट क्लब

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.