पटना। पटना की टीम बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में दीघा कबड्डी एकेडमी के द्वारा आयोजित स्व. धीरज कुमार सिंह राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
महिला वर्ग के फाइनल में पटना का मुकाबला सीवान से होगा जबकि पुरुष वर्ग के फाइनल में पटना और भोजपुर के बीच भिड़ंत होगी। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में सीवान ने बक्सर को 30-22 और पटना ने सारण को 35-13 से हराया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में भोजपुर ने सीवान को 31-26 और पटना ने वैशाली को 80-24 से हराया।

इस प्रतियोगिता में पटना जोन और सारण जोन के टीमें भाग ले रही है। भाग लेने वाली टीमों में पटना, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, सारण, सीवान, गोपालगंज एवं वैशाली की महिला एवं पुरुष टीमें शामिल हैं।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन जनता दल यू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद के द्वारा किया गया इस अवसर पर बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुमार विजय मौजूद थे।