Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारअन्य भाजपा खेल प्रकोष्ठ चार अक्टूबर को दिव्यांग खिलाड़ियों को करेगा सम्मानित

भाजपा खेल प्रकोष्ठ चार अक्टूबर को दिव्यांग खिलाड़ियों को करेगा सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के तत्वावधान में देश के लोकप्रिय, जनप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर “सेवा और समर्पण अभियान के तहत आगामी 04 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय 8 वीरचंद पटेल पथ, पटना के प्रांगण में बिहार के नाम रौशन करने वाले विभिन्न खेल क्षेत्र के 200 दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।

इसकी जानकारी देते हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि प्रधानमंत्री के विजन को चरितार्थ करने का प्रयास क्रीड़ा प्रकोष्ठ कर रहा है कि अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों का भी उचित मान-सम्मान दिया जाये।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राजेश यादव को संयोजक एवं मुकेश पासवान को समन्वयक बनाया गया।

यह निर्णय आज क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान लिया गया। बतौर बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने क्रीड़ा प्रकोष्ठ की सराहना करते हुए कहा कि “दिव्यांग खिलाड़ी सम्मान समारोह” आयोजित कर क्रीड़ा प्रकोष्ठ समाज में खिलाड़ियों के बीच एक अच्छा सन्देश देने का कार्य कर रहा है। इस कार्य से हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों को निश्चित रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलेगा।

बैठक में मुख्य रूप से क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, वेणुगोपाल सिन्हा, राहुल, क्षेत्रीय प्रभारी आनंद सिन्हा, मनीष सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. रितेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोला थापा, रमेश गुप्ता, संतोष केशरी, पटना महानगर संयोजक सुमीत शर्मा, राहुल कुमार, डॉ. रविशंकर, सुशिल कुमार, कुंदन कुमार सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.