पटना। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विभिन्न ग्रुपों की सेलेक्शन प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। मंगलवार को बालक अंडर-16 का सेलेक्शन प्रक्रिया समाप्त हुआ। साथ ही वीमेंस के हर कैटेगरी का सेलेक्शन ट्रायल समाप्त हो गया।
पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि महिला वर्ग में कुल 41 प्लेयरों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि अंडर-16 का लिस्ट 18 अगस्त को किया जायेगा। 18 अगस्त को ही महिला वर्ग का भी लिस्ट जारी किया जायेगा।


पटना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 18 और 19 अगस्त को बालक (पुरुष) अंडर-19 का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जायेगा। सेलेक्शन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
- बिहार क्रिकेट अकादमी वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में
- ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज
- लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते
- बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी
- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बाराहपुर क्लब जीता