टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी लॉकडाउन में अपने घर में समय बीता रहे हैं। फुर्सत के क्षणों में एमएस धौनी सोशल मीडिया और अपने फॉर्म हाउस में समय बिताते हैं। सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट में हर को यदा-कदा आलोचनाओं और सवालों का सामना करना पड़ता है। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी के साथ भी ऐसा ही हुआ।
Spot the difference http://t.co/eTEvd3Gp
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) July 17, 2012
धौनी का एक 9 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल, साल 2012 में एक फैंस ने धौनी को ट्विटर पर अपनी बैटिंग पर ध्यान लगाने के लिए कहा था, जिसका माही ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। जुलाई 2012 में धौनी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। ट्विटर पर एक यूजर ने उस दौरान धौनी को अपनी बैटिंग पर फोकस करने के लिए कहा था।
@msdhoni plzz concentrate on ur batting not in twitter
— Sridhar Reddy Vakiti (@urssrilu666) July 17, 2012
इसके बाद धौनी के जवाब ने ट्विटर पर महफिल लूट ली। धौनी ने उस ट्रोलर के मजे ले लिए और उससे कुछ टिप्स भी मांगे।
धौनी ने कहा कि सर, हां सर, कोई टिप्स सर। उनका यह ट्वीट अब काफी वायरल हो रहा है।