जहानाबाद। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली बीसीए अंतर जिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जहानाबाद टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम चयन के लिए आयोजित ट्रायल में कुल 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीम का चयन सीनियर टीम के सेलेक्टर प्रियरंजन कुमार और दिग्बेंद्र कुमार ने किया । ट्रायल के दौरान जिला क्रिकेट टीम के वर्तमान कोच अभिषेक राज और टीम मैनेजर आशु भी मौजूद रहे। बुधवार को ट्रायल मैच सुबह नौ बजे से एयरपोर्ट ग्राउंड पर खेला जायेगा।
सभी चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है –
1)कंचन कुमार
2)रजनीश कुमार
3)सौरव सिंह
4)दीपू कुमार
5)शुभम समदर्शी
6)मो सैफुल्लाह
7) सुभास शर्मा
8) निशांत कुमार
9)सचिन कुमार यादव
10)गौतम कुमार शर्मा
11)फैजान हसन
12)स्वराज राठौर
13) नवनीत शर्मा
14)महाराणा प्रताप सिंह
15) ऋषिकेश भट्ट
16)नदीम मल्लिक
17)सौरव सुमन
18)कृष्णा यादव
19)अंकित कुमार
20)अंकित राज
21)सूरज पटेल
22)पल्लव कुमार
23)अनुराग कुमार
24) अभिजीत कुमार पाठक
25)कृष्णा मुरारी







