Home Slider झारखंड के उदय साहू बने इंडियन फ्लोरबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष

झारखंड के उदय साहू बने इंडियन फ्लोरबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड के उदय साहू इंडियन फ्लोरबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष बनाये गए हैं। आज हुई इंडियन फ्लोर बॉल फेडरेशन की विशेष आम सभा मे श्री साहू को सर्वसम्मति से फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया। श्री उदय साहू ने इस दौरान उपस्थित विभिन्न राज्य इकाइयों को इस बात से आश्वस्त किया कि वो भारत मे इस खेल के विकास के लिए सदैव प्रयास करते रहेंगे।

श्री उदय साहू के अध्यक्ष बनाये जाने पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक , वाईस प्रेसिडेंट अनिल जायसवाल , एस के पांडे सहित सी पी त्यागी,मनोज मिश्रा, प्रभजोत सिंह गिल, शिवेंद्र दुबे,चंचल भट्टाचार्य, प्रियदर्शी अमर,शैलेन्द्र दुबे, अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी  आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

फ्लोरबॉल गेम स्वीडन में 1960 में प्रारंभ किया गया। कालांतर में यूरोप में एवं फिर पूरी दुनिया में इसने अपने पैर पसारे। भारत मे 2002 में यह खेल आया एवं 2012 में इंडियन फ्लोर बॉल फेडरेशन का विधिवत गठन किया गया ।श्री उदय साहू इस खेल से प्रारंभ से ही जुड़े रहे और इसके व्यवस्थापक सदस्यों में से एक है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights