Tuesday, June 23, 2026
Home Slider दूसरा वनडे जीत इंग्लैंड ने की सीरीज में वापसी, ऑस्ट्रेलिया 24 रनों से हारा

दूसरा वनडे जीत इंग्लैंड ने की सीरीज में वापसी, ऑस्ट्रेलिया 24 रनों से हारा

by Khel Dhaba
0 comment

मैनचेस्टर। ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से पराजित किया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में वापसी कर ली और सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गया है।

इस वनडे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया ने बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। मेजबान टीम अंत में आदिल राशिद (नाबाद 35) और टॉम कुरैन (37) के बीच नौवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी के दम पर किसी तरह 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 231 रनों तक पहुंच सकी।

जीत के लिए 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 48.4 ओवरों में 207 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। डेविड वार्नर के रूप में मेहमान टीम का पहला विकट चौथे ही ओवर में महज 9 रनों के स्कोर पर गिरा। अभी टीम का स्कोर 37 रन ही हुए थे कि स्टोइनिस के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उस समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी। लेकिन 144 रनों के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरने के बाद तो जैसे विकेटों का पतझड़ ही शुरू हो गया। 49वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया 207 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस तरह उसे 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले इंग्लैंड ने अपने आठ विकेट महज 149 रनों के कुल स्कोर पर ही खो दिए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा था कि इंग्लैंड जल्दी पवेलियन लौट लेगी, लेकिन राशिद और कुरैन की जोड़ी ने टीम को कम स्कोर पर सिमटने से बचा लिया।

राशिद ने 26 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। कुरैन ने 39 गेंदों का सामना कर पांच चौकै मारे। जोफ्रा आर्चर छह रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट जॉनी बेयरस्टो के रूप में 20 के कुल स्कोर पर खोया। उन्हें मिशेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। जेसन रॉय (21) को स्टोइनिस ने रन आउट कर इंग्लैंड का स्कोर 29 पर दो विकेट कर दिया।

बीच के ओवरों में जोए रूट और कप्तान इयोन मोर्गन ने टीम को संभालने की उम्मीद जताई लेकिन इसे अंजाम नहीं दे सके। रूट 73 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में सफल रहे। वहीं कप्तान मोर्गन ने 52 गेंदों पर 42 रन बनाए और टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके मारे। क्रिस वोक्स ने भी 26 रनों का योगदान दिया लेकिन कोई भी खिलाड़ी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सका।

अंत में राशिद और कुरैन ने जिम्मेदारी लेते हुए टीम को कम स्कोर पर ढेर होने से बचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने तीन विकेट लिए। मिशेल मार्श को दो सफलताएं मिलीं। जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिशेल मार्श के हिस्से एक-एक विकेट आया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email