Thursday, February 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला क्रिकेट लीग में राजू प्लेयर ऑफ द मैच

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में राजू प्लेयर ऑफ द मैच

कुदरा क्रिकेट क्लब ने भारती स्पोट्र्स क्रिकेट क्लब 200 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 12 फरवरी। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेली जा रही कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कुदरा क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। गुरुवार यानी 12 फरवरी को खेले गए मैच में कुदरा क्रिकेट क्लब ने भारती स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 200 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। शतकीय पारी खेलने वाले राजू शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

राजू और विनय की विस्फोटक बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुदरा क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 5 विकेट पर 306 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। राजू शर्मा ने मात्र 63 गेंदों में नाबाद 128 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि विनय सिंह ने 74 गेंदों पर 88 रन बनाए। इसके अलावा प्रशांत दुबे ने नाबाद 32 और अनिकेत ने 30 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें : मेंस टी20 विश्व कप में श्रीलंका की 105 रन की बड़ी जीत

भारती स्पोर्ट्स की ओर से राज तिवारी और शाहनवाज अंसारी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

कुदरा के गेंदबाजों का दबदबा

306 रन के लक्ष्य के जवाब में भारती स्पोर्ट्स की टीम दबाव में बिखर गई और 24.2 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से परमेश्वर और शुभम सिंह ने 18-18 रन बनाए, जबकि पियूष तिवारी ने 15 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें : मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग के मुकाबले 14 फरवरी से

कुदरा की ओर से ओमप्रकाश ने 3 विकेट झटके, चिंटू गुप्ता और अंकित कुमार ने दो-दो विकेट लिए, जबकि नासिर खान और प्रशांत को एक-एक सफलता मिली।

राजू को मिला प्लेयर ऑफ द मैच

शानदार शतकीय पारी के लिए राजू शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार पूर्व बिहार अंडर-19 खिलाड़ी आकाश कुमार ने प्रदान किया।

यह भी पढ़ें : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग मेन राजा बाजार सीसी विजयी

इस मौके पर सचिव अजय कुमार सिंह, सीनियर चयनकर्ता प्रितेश प्रताप सिंह और इनोक रॉय दास, संयोजक संजय कुमार, सह-संयोजक एजाज अली गोल्डेन और पूर्व खिलाड़ी रवि सिंह सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

अगला मुकाबला

शुक्रवार को जगजीवन स्टेडियम में सनराइज क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

खेलढाबा का ईपेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights