मधुबनी, 12 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के लीग चरण के मुकाबले की समाप्ति के बाद सुपर लीग के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी लीग समन्वयक अनिल कुमार ने दी।
सुपर लीग के सभी मुकाबले झंझारपुर स्थित लालित कर्पूरी स्टेडियम में खेले जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार तीन टीमों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर मैच होंगे, जिसके बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी।

सुपर लीग में झंझारपुर क्रिकेट क्लब, नन्हे क्रिकेट अकादमी मधुबनी और नन्हे क्रिकेट अकादमी रेड मधुबनी की टीमें भाग लेंगी। पहला मुकाबला 14 फरवरी को नन्हे क्रिकेट अकादमी मधुबनी और नन्हे क्रिकेट अकादमी रेड मधुबनी के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 15 फरवरी को नन्हे क्रिकेट अकादमी मधुबनी और झंझारपुर क्रिकेट क्लब के बीच होगा, जबकि 16 फरवरी को झंझारपुर क्रिकेट क्लब का सामना नन्हे क्रिकेट अकादमी रेड मधुबनी से होगा।
यह भी पढ़ें : मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में झंझारपुर क्रिकेट क्लब जीता

लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने वाली दो टीमें 18 फरवरी को फाइनल मैच में आमने-सामने होंगी। सभी मैच 50-50 ओवर के होंगे। टीमों को सुबह 8 बजे तक मैदान पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। मैच का पहला सत्र सुबह 8:45 बजे से 12:15 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे से 4:15 बजे तक खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें : मेंस टी20 विश्व कप में श्रीलंका की 105 रन की बड़ी जीत