Sunday, February 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में भच्छी क्रिकेट क्लब और एफसीसी रेड हरलाखी विजयी

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में भच्छी क्रिकेट क्लब और एफसीसी रेड हरलाखी विजयी

एफसीसी रेड के शिवम गुप्ता ने खेली 116 रन की शतकीय पारी

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 8 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के तहत शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में भच्छी क्रिकेट क्लब और एफसीसी रेड हरलाखी ने जीत हासिल की।

पहला मैच: भच्छी क्रिकेट क्लब ने नारायणपट्टी को 3 विकेट से हराया

ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर में नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब और भच्छी क्रिकेट क्लब के बीच 30-30 ओवरों का मुकाबला खेला गया। मैच के निर्णायक अनिल कुमार और आकाश जी रहे।

नारायणपट्टी ने बनाए 175 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नारायणपट्टी क्रिकेट क्लब की टीम 29 ओवर में 175 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज़ी में अजय ने 64 रन और राजकिशोर ने 42 रन की अहम पारी खेली, जबकि श्याम ने 16 रन बनाए। भच्छी की ओर से गेंदबाज़ी में विकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं मो. कादिर, सोनू, अभिनव और शुभम को 1-1 विकेट मिला।

भच्छी ने 25.2 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भच्छी क्रिकेट क्लब ने 25.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाते हुए मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। भच्छी की ओर से मो. तौफीक़ ने 36 रन, अभिनव ने 32, प्रकाश ने 27 और रवि ने 20 रन का योगदान दिया। नारायणपट्टी की ओर से गेंदबाज़ी में अजय ने 4 विकेट, गौतम ने 2 और श्याम ने 1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच

शानदार गेंदबाज़ी के लिए विकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनिल कुमार ने प्रदान किया।

अगला मैच: हेमचंद्र स्पोर्टिंग क्लब, कोठिया बनाम भच्छी क्रिकेट क्लब

दूसरा मैच : एफसीसी रेड हरलाखी ने न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी को 130 रन से हराया

नरार स्कूल मैदान पर एफसीसी रेड हरलाखी और न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी, जयनगर के बीच 30-30 ओवरों का मुकाबला खेला गया। मैच के निर्णायक दिग्विजय और मनीष रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एफसीसी रेड हरलाखी की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 305 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम् गुप्ता ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 116 रन बनाए। उनके अलावा किशन ने 74 रन, अर्जुन ने 38 और विकाश साह ने 23 रन बनाए। न्यू वेव की ओर से गेंदबाज़ी में रितेश ने 3 विकेट, जबकि मो. रियाज़ और गौरव ने 2-2 विकेट झटके।

न्यू वेव 175 रन पर सिमटी

306 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.4 ओवर में 175 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रवि किशन ने 41 रन, मनीष ने 34 और अभिनंदन ने 31 रन बनाए। एफसीसी रेड हरलाखी की ओर से गेंदबाज़ी में सचिन ने 4 विकेट, शिवम् ने 2 विकेट, जबकि रोहित, भास्कर और प्रीयंत को 1-1 विकेट मिला।
शानदार शतक के लिए शिवम् गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार दिग्विजय ने प्रदान किया।

अगला मैच: न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी, जयनगर बनाम नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी (नरार स्कूल मैदान)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights