Sunday, February 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट बलिया क्लब बेगूसराय सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

बलिया क्लब बेगूसराय सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

बेगूसराय नगर क्लब को 1 विकेट से हराया, नीतीश मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 8 फरवरी। बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बलिया क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब को 1 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

नगर क्रिकेट क्लब 194 रन पर ऑलआउट

स्थानीय गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 35 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई।
नगर क्लब की ओर से अतुल प्रकाश ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 88 रन बनाए, जबकि दानिश आलम ने 29 रन का योगदान दिया।

बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में नीतीश ने 3 विकेट झटके, जबकि आयुष पासवान को 1 सफलता मिली।

बलिया क्रिकेट क्लब ने आखिरी ओवर तक चला रोमांच

195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 197 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
बलिया की ओर से गुलशन ने 30 रन और यशवंत ने 27 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में नीरज, दिलजीत और प्रतीक भानु ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम जीत से चूक गई।

मैन ऑफ द मैच

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बलिया क्रिकेट क्लब के नीतीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के दौरान उपस्थित पदाधिकारी

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, निराला कुमार, मुकेश कुमार पप्पू, मो. शकील, आशीष कुमार गुप्ता, जहीर खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दूसरा सेमीफाइनल 10 फरवरी को

एसोसिएशन के पदाधिकारी निराला कुमार ने जानकारी दी कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 10 फरवरी को बेगूसराय क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights