Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड जीता

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड जीता

श्री राम एकेडमी को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 4 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025-26 के अंतर्गत आज मकसूदा मैदान पर खेले गए मुकाबले में नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड, मधुबनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री राम एकेडमी, मधुबनी को 9 विकेट से पराजित कर दिया। यह मैच अंपायरों के निर्णय के अनुसार 30-30 ओवरों का कराया गया, जिसमें प्रफुल्ल और संजीव कुमार सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर श्री राम एकेडमी, मधुबनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी टीम नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। श्री राम एकेडमी की पूरी टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 22.2 ओवर खेलकर 107 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में नौशाद ने 23 रन, निशांत ने 22 रन और विकाश ने 9 रन बनाए।

नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड की ओर से गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। सारस्वत और मो. अकरम ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि आशुतोष और कैबूर रहमान को एक-एक विकेट मिला।

108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड, मधुबनी की टीम ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत में अबनीश यादव और आयुष राज की साझेदारी निर्णायक रही। अबनीश यादव ने नाबाद 63 रन, जबकि आयुष राज ने नाबाद 40 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में विकास को एक विकेट मिला।

शानदार बल्लेबाजी और मैच जिताऊ पारी के लिए अबनीश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार बदर जी, मुखिया मकसूदा के द्वारा प्रदान किया गया।

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025-26 का अगला मुकाबला कल FCC, उमगांव और टाउन क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी के बीच नरार स्कूल मैदान पर खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights