Friday, October 31, 2025
Home बिहारक्रिकेट Ranji Trophy : उम्मीद से आगे बिहार का संघर्ष, बिपिन, आयुष व सचिन ने एमपी को किया परेशान

Ranji Trophy : उम्मीद से आगे बिहार का संघर्ष, बिपिन, आयुष व सचिन ने एमपी को किया परेशान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 नवंबर। जिसकी उम्मीद थी उससे आगे निकल कर बिहार के बैटरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक आस जगा दी है। यह सूरत-ए-हाल है बिहार बनाम मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी मैच का जो स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जा रहा है।

तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक बिहार ने अपनी पहली पारी में 130.5 विकेट पर 331 रन बना लिये हैं। बिहार को फॉलोऑन से खेलने से बचने के लिए अभी भी 135 रन की जरुरत है और हाथ में दो विकेट हैं। मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 130.2 ओवर में 616 रन बनाये हैं।

बिहार के खेल के तीसरे दिन दूसरे दिन के चार विकेट 131 रन से आगे खेलना शुरू किया। विपिन सौरभ और आयुष लोहरुका ने जमकर बैटिंग की। दोनों बल्लेबाजों ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को चुप कराये रखा। विपिन सौरभ ने तीसरे दिन भी एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। विपिन अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे पर सारांश जैन की गेंद पर आगे बढ़ कर खेलने के चक्कर में विकेटकीपर हिमांशु मंत्री को स्टंपिंग का मौका दे दिया और वे आउट हो गए।

विपिन सौरभ ने 89 गेंद में 6 चौका व 3 छक्का की मदद से 71 रन बनाये। आयुष और विपिन के बीच पांचवें विकेट के लिए 96 रन की मजबूत साझेदारी हुई। विपिन के आउट होने के बाद सरमन निगरोध ने आयुष लोहरुका का पूरा साथ दिया और इन दोनों बैटरों ने मध्यप्रदेश खेमे में खलबली मचाई। इन दोनों ने विकेट पर पैर जमाये रखा और छठे विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप की।

बिहार को छठा झटका उस समय लगा जब शतक की तरफ बढ़ रहे आयुष लोहरुका को वेंकटेश अय्यर ने कुमार कार्तिकेय सिंह के हाथों कैच करवाया। आयुष लोहरुका 213 रन गेंद में 11 चौका की मदद से 76 रन की बेशकीमती पारी खेली। समरन निगरोध का साथ देने सचिन कुमार सिंह आये। यह जोड़ी जमती दिखाई दे रही थी तभी मैच 106.2 ओवर में आर्यन पांडेय की नीचे रह रही गेंद पर समरन निगरोध पगबाधा आउट हो गए। सरमन ने 122 रन गेंद पर 5 चौका की मदद से 42 रन बनाये।

तीसरे दिन की खेल समाप्ति के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर बिहार को सचिन कुमार सिंह के रूप में आठवां झटका लगा। सचिन कुमार सिंह को कुमार कार्तिकेय सिंह ने बोल्ड आउट किया। आउट होने से पहले सचिन कुमार सिंह ने 99 गेंद पर 6 चौका की मदद से धैर्यपूर्ण 34 रन बनाये।

तीसरे दिन की खेल समाप्ति के समय बिहार के कप्तान वीर प्रताप सिंह 4 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं और बिहार का स्कोर है 8 विकेट पर 331 रन।

बिहार की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने 37, वैभव सूर्यवंशी ने 5,बाबुल कुमार ने 47, सकीबुल गणि ने 3, विपिन सौरभ ने 71, आयुष लोहरुका ने 76, सरमन निगरोध ने 42,सचिन कुमार सिंह ने 34 रन बनाये।

मध्यप्रदेश की ओर से आर्यन पांडेय ने 37 रन देकर 2, वेंकटेश अय्यर ने 19 रन देकर 1, कुमार कार्तिकेय सिंह ने 85 रन देकर 2, सारांश जैन ने 107 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights