पटना, 3 जुलाई। बिहार के उदीयमान हॉकी प्लेयरों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले स्कूली लेवल प्रतियोगिता में बिहार टीम का परफॉरमेंस बेहतर हो इसीलिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में करायेगा। गौरतलब है कि बिहार सरकार का अपना कोई एस्टोटर्फ मैदान नहीं है शायद इसीलिए यह आयोजन नई दिल्ली में होगा। खेलढाबा.कॉम द्वारा लिखी इन बातों को पढ़ कर आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा। यह कैसा मजाक है!
यह मजाक है या हकीकत , यह तो खेलढाबा.कॉम नहीं कह सकता है पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव के हस्ताक्षर से जारी पत्र तो यही कह रहा है।
इसे भी पढ़ें : नीदरलैंड 16 साल बाद EURO CUP के क्वार्टरफाइनल में
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने राज्य के सभी प्रमंडलीय उपनिदेशक, अधीक्षक शारीरिक शिक्षा, जिला खेल पदाधिकारी और उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा को 1 जुलाई, 2024 जारी पत्र में जिला स्तरीय व राज्यस्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी अंडर-17 बालक/बालिका प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में पहले ही पाराग्राफ में कहा गया है कि राज्यस्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी (अंडर-17) बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में माह अक्टूबर 2024 से आरंभ किया जाना है। देखें पत्र….

आपने पत्र पढ़ लिया। आपको क्या बिहार राज्य खेल प्राधिकरण इस दावे में दम लग रहा है। अगर दम है तो बिहार के लिए इससे बड़ी बात नहीं हो सकी है। पर सच्चाई इससे पर है। सच्चाई यह है कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के इतने बड़े पदाधिकारी पत्र पर हस्ताक्षर बिना कुछ देखे कर देते हैं। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है पहले भी हो चुका है।
इसे भी पढ़ें : ऑस्ट्रिया को हरा तुर्की EURO 2024 के क्वार्टरफाइनल में
हकीकत यह है कि मेजर ध्यानचंद हाकी प्रतियोगिता जिला स्तर पर 1 से 11 जुलाई तक होगी और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खगड़िया और पटना में 13 से 21 जुलाई के बीच आयोजित होगी। देखें पत्र में
