27 C
Patna
Sunday, September 29, 2024

BCA Senior Men’s Cricket Super League पूर्णिया बनाम कैमूर : पहले दिन के हीरो सरमन निगरोध व विकास पटेल

पूर्णिया, 3 जून। बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट BCA Senior Men’s Cricket Super League के अंतर्गत स्थानीय ग्रीन वैली स्टेडियम में पूर्णिया बनाम कैमूर मुकाबला शुरू हुआ। पहले दिन के खेल में पूर्णिया ने अपनी पहली पारी में 65.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 242 रन बनाये जबकि कैमूर ने अपनी पहली पारी में 22 ओवर में 1 विकेट पर 83 रन बना लिये हैं। पहले दिन के हीरो रहे पूर्णिया के सरमन निगरोध और कैमूर के विकास पटेल। समरन निगरोध ने लड़खड़ाते पूर्णिया को संभाला और 85 गेंद में 7 चौका व 5 छक्का की मदद से 94 रन की पारी खेली वहीं विकास पटेल ने 71 रन देकर सात विकेट चटकाये और पूर्णिया को बड़ा स्कोर करने से रोका।

इस मैच में टॉस कैमूर ने जीता और पूर्णिया को बैटिंग का न्योता दिया। पूर्णिया के ऊपरी क्रम के चार बैटरों ने औसतन खेल दिखाया। मध्य क्रम और निचले क्रम में सरमन निगरोध को छोड़ बाकी फेल और इस तरह पूर्णिया ने अपनी पहली पारी में 65.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 242 रन बनाये।

पूर्णिया की ओर से नितिन साह ने 27, शिशिर साकेत ने 21, रितिक कुमार ने 37, आकिब रजा ने 25 रन बनाये। सरमन निगरोध ने 85 गेंद में 7 चौका व 5 छक्का की मदद से 94 रन की पारी खेली। वाचस्पति ने 12 रन बनाये।

कैमूर की ओर से विकास पटेल ने 7, प्रियम चौबे, आदित्य सिंह और सत्यम सिंह यादव ने 1-1 विकेट चटकाये।

कैमूर की पारी की शुरुआत संजीत कुमार और अभिषेक कुमार सिंह ने की पर अभिषेक सिंह 21 गेंद में 5 रन बना कर आउट हो गए। इसके बाद संजीत को गुपिल राय का साथ मिला और दोनों ने पहले दिन के खेल समाप्त होने तक 64 रन की साझेदारी कर कैमूर के स्कोर को 22 ओवर में 1 विकेट पर 83 रन पहुंचा दिया है। संजीत 33 और गुपिल राय 44 रन बना कर खेल रहे हैं।
पूर्णिया की ओर से एकमात्र विकेट वाचस्पति ने लिया।

संक्षिप्त स्कोर
पूर्णिया : 65.5 ओवर में 242 रन पर ऑल आउट, नितिन साह 27,शिशिर साकेत 21, रितिक कुमार 37, आकिब रेजा 25, सरनम निगरोध 94, वाचस्पति 12, विकास पटेल 7/71, प्रियम चौबे 1/24, आदित्य सिंह 1/44, सत्यम सिंह यादव 1/15

कैमूर : 22 ओवर में 1 विकेट पर 83, संजीत खेल रहे हैं 33, गुपिल राय खेल रहे हैं 44, वाचस्पति 1/24

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights