Wednesday, March 12, 2025
Home झारखंडअन्य National School Kabaddi & Wushu : कबड्डी में बिहार जीता, वुशू में झारखंड का जलवा

National School Kabaddi & Wushu : कबड्डी में बिहार जीता, वुशू में झारखंड का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 26 जनवरी। 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023-24 अंतर्गत अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी और अंडर-17/19 बालक/बालिका वर्ग वुशु के तीसरे दिन के खेल तक अंडर-17 बालिका वर्ग वुशु प्रतियोगिता की पदक तालिका में राजस्थान सबसे ऊपर, झारखंड को मिला तीसरा स्थान। अंडर 17 बालिका वर्ग वुशु प्रतियोगिता में झारखंड को मिले दो रजत और चार कांस्य पदक। कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार की बालक टीम ने हिमाचल प्रदेश को हराया।

आज अबतक हुए कबड्डी के मुक़ाबले व उनके परिणाम

मध्यप्रदेश बनाम विद्याभारती के बीच हुए बालक वर्ग कबड्डी मुक़ाबले में एमपी ने 46 अंक प्राप्त कर विद्याभारती को 36 अंको से हरा दिया। विद्याभारती ने 10 अंक प्राप्त किये।

छत्तीसगढ़ और गुजरात के बीच खेले गए बालक वर्ग कबड्डी मुक़ाबले में छत्तीसगढ़ ने 50 अंक प्राप्त कर जीत दर्ज की। गुजरात की टीम 14 पर सिमटी।

महाराष्ट्र बनाम आंध्रप्रदेश के बीच हुए बालक वर्ग मुक़ाबले में महाराष्ट्र की बालक ने दर्ज की जीत। मुक़ाबले की समाप्ति तक दोनों टीमों का स्कोर 40-26 रहा।

उत्तर प्रदेश बनाम सीआईएससीई के बीच हुए बालक वर्ग कबड्डी मुक़ाबले में उत्तर प्रदेश ने 64 और CISCE ने 27 अंक बनाये। उत्तर प्रदेश की बालक टीम विजयी।

बिहार बनाम हिमाचल प्रदेश के बीच हुए बालक वर्ग कबड्डी मुक़ाबले में बिहार ने 39 और हिमाचल प्रदेश ने 38 अंक प्राप्त किये। बिहार ने 1 अंक से मुक़ाबले में दर्ज की जीत।

कर्नाटक बनाम तमिलनाडु के बीच खेले गए बालक वर्ग कबड्डी मुक़ाबले में कर्णाटक ने 19 अंको से तमिलनाडु को पछाड़ा। मैच समाप्ति तक दोनों टीमों का स्कोर 50-31 रहा।

राजस्थान पर दिल्ली के बीच हुए बालक वर्ग कबड्डी मुक़ाबले में राजस्थान ने 46 अंक प्राप्त कर दर्ज की जीत। दिल्ली का स्कोर रहा 39।

अंडर 17 बालिका वर्ग वुशु प्रतियोगिता में विभिन्न किलो वर्ग के नतीजे

36 किलो वर्ग में राजस्थान की दिव्या सोनी को स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र की अनुष्का जैन को सिल्वर, दिल्ली की सिद्दी और झारखंड की सोंका को कांस्य पदक मिला है।
40 केजी वर्ग में महाराष्ट्र की आयुषी को स्वर्ण पदक, झारखंड की होलिका कुमारी को रजत, बिहार की पूजा और राजस्थान की कुसुम को कांस्य पदक मिला है।
45 किलो वर्ग में राजस्थान की अनु फोगाट को स्वर्ण पदक, झारखंड की सुमन को रजत पदक, महाराष्ट्र की शिवा और दिल्ली की ऋषिका को कांस्य पदक मिला है।
48 किलो वर्ग में महाराष्ट्र की स्वीटी को स्वर्ण पदक, बिहार की आनंदी राय को रजत पदक, झारखंड की निशा और जम्मू कश्मीर की जुवारिया को कांस्य पदक मिला है।
52 किलो वर्ग में राजस्थान की प्रियांशी गौतम को स्वर्ण पदक, असं की बोराखा को रजत, झारखंड की ख़ुशी और अरुणाचल की रेमा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।
56 किलो वर्ग में राजस्थान की दिव्यांशी को स्वर्ण पदक, जम्मू कश्मीर की एलिज़ा साहा को रजत पदक, झारखंड की राखी और बिहार की रिद्धिमा को कांस्य पदक मिला है।
65 किलो वर्ग में महाराष्ट्र की मयूरी को स्वर्ण पदक, जम्मू कश्मीर की अम्मू एजाज को रजत पदक, राजस्थान की शगुन सिंह और गुजरात की गलछर दयाबेन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।
65+ किलो वर्ग में राजस्थान की छवी चौधरी को स्वर्ण पदक, दिल्ली की माहि को रजत पदक, महाराष्ट्र की दीक्षा और एमपी की दीहा को कांस्य पदक मिला है।

अंडर 17 बालिका वर्ग विशु की पदक तालिका

  1. राजस्थान (प्रथम) – 5 स्वर्ण पदक, 3 कांस्य पदक
  2. महाराष्ट्र (द्वितीय) – 4 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, 2 कांस्य पदक
  3. झारखंड (तृतीय) – 2 रजत पदक, 4 कांस्य

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights