Sunday, May 24, 2026
Home बिहारफुटबॉल 67th SGFI National Under-17 Girls Football से बिहार बाहर, झारखंड सेमीफाइनल में

67th SGFI National Under-17 Girls Football से बिहार बाहर, झारखंड सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

छपरा, 28 दिसंबर। छपरा में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में चल रवही 67वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनलु में बिहार की टीम हार गई। सेमीफाइनल में हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और झारखंड ने अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले सेमीफाइनल में हरियाणा की भिड़ंत चंडीगढ़ और दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात की भिड़ंत झारखंड से होगी।

गुरुवार को बिहार अपना प्री क्ववार्टरफाइनल और क्ववार्टरफाइनल मुकाबला खेला। बिहार ने केरल को पेनाल्टी शूट आउट में 6-5 से हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जहां हरियाणा ने बिहार को 2-0 से हराया। हरियाणा ने पंजाब को 1-0 से हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था।

झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 4-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके पहले झारखंड ने अरुणाचल प्रदेश को 6-0 से हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। चंडीगढ़ ने मणिपुर को 5-4 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गुजरात ने दिल्ली को 1-0 से हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद तमिलनाडु को इतने ही गोल के अंतर से हरा कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights