Sunday, May 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट Vaishali Cricket League में यूथ क्रिकेट क्लब 3 विकेट से जीता

Vaishali Cricket League में यूथ क्रिकेट क्लब 3 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर, 28 दिसंबर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के द्वारा स्थानीय डॉ जेपी सिंह स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में चल रही राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में यूथ क्रिकेट क्लब ने जंदाहा क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हराया।

टॉस यूथ क्रिकेट क्लब ने जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जंदाहा क्रिकेट एकेडमी 20 ओवर में 72 रन बनाकर आउट हो गई।
विश्वजीत ने 0 रन, अमजद ने 14 रन,रोशन ने 8 रन ,आयुष्मान ने 10 रन और रणवीर रंजन ने 18 रन बनाये। यूथ क्रिकेट क्लब के तरफ से अनीश ने 5 विकेट ,प्रिंस ने 3 विकेट ,आदित्य ने 1 विकेट, जयंत ने 1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब ने 19 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। रौनक ने 20 रन और दीपेश ने 7 रन बनाये। जयंत ने 4 रन, आदर्श ने 1 रन, विवेक ने 1 रन, गोपाल ने नाबाद 15 रन बनाये। जंदाहा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से रणवीर ने 6 विकेट और शिवम 1 विकेट लिए। यूथ क्रिकेट क्लब के अनीश शर्मा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। शुक्रवार का मैच सराय क्रिकेट क्लब और पातेपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights