रांची,08 नवंबर। गोवा में चल र हे 37वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड के सुनील बहादुर व्यक्तिगत एवं प्रिंस महतो, वसीम अकरम, कृष्णा खलको,दिनेश कुमार टीम की चौकड़ी ने जीता लॉन बाल का स्वर्ण पदक जीता। महिला पेयर्स एवं महिला फोर्स टीम तथा महिला हॉकी को कांस्य पदक हासिल हुआ। लॉन बाल के सुनील बहादुर एवं दिनेश कुमार को दोहरा स्वर्ण पदक हो गया है। लॉन बाल पुरुष वर्ग डबल सुनील बहादुर एवं दिनेश कुमार की जोड़ी ने फाइनल में पश्चिम बंगाल के राजेश कपूर, हर्ष वर्धन शर्मा को पराजित कर झारखंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।
झारखंड द्वारा जीते गए कुल 06 स्वर्ण में लॉन बाल के खिलाड़ियों ने जीते 04 स्वर्ण जीते हैं। झारखंड को अब तक 06 स्वर्ण, 05 रजत 14 कांस्य पदक समेत 25 पदक मिले हैं। प्रदर्शनी खेल लगोरी पुरुष टीम को 1 कांस्य पदक मिले हैं। 36वें राष्ट्रीय खेल, गुजरात में झारखंड को कुल 13 पदक मिले थे।
पुरुष लॉन बाल सिंगल
स्वर्ण पदक
सुनील बहादुर
पुरुष लॉन बाल फोर्स
स्वर्ण
प्रिंस कुमार महतो, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।
महिला पेयर्स
कांस्य
लबली चौबे एवम रूपा रानी तिर्की की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
महिला ट्रिपल
कांस्य पदक
छोटी कुमारी ,फरजाना खान, अनु सेठ की तिकड़ी ने
कांस्य पदक जीता।
महिला हॉकी कांस्य पदक
झारखंड ने पंजाब को 1-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीता जिसमें सोनल मिंज, रेशमी होरो, पुनीता मिंज, रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, मरीना, एडलिन बागे, सुबाशी हेंब्रम, निराली कुजूर, स्मिता मिंज, अल्का डुंग डुंग, अनिमा मिंज, अलबेला टोप्पो, रजनी केरकेट्टा, निशा मिंज, प्रमोदनी लकड़ा का अहम योगदान रहा वहीं कांस्य मुकाबले मैच में आठवें मिनट में किए गए प्रमोद्नी लकड़ा द्वारा किए गए एक गोल
का अहम योगदान रहा।
झारखंड दल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, , भारतीय हॉकी संघ के भोला नाथ सिंह,अनिल जायसवाल, चंचल भट्टाचार्या, सुरेश कुमार, चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव, झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा,रितेश झा,टीम मैनेजर अरविन्द कुमार,सरस्वती,देवेंद्र सिंह,रोहित , झारखंड हॉकी संघ के विजय सिंह,रजनीश सिंह, टीम कोच सुमराय टेटे,टीम मैनेजर हिमांशु ,डॉ प्रभात शंकर समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।
