Wednesday, June 4, 2025
Home झारखंडअन्य 43 वीं जूनियर राष्ट्रीय Kho-Kho प्रतियोगिता 27 सितंबर से सिमडेगा में

43 वीं जूनियर राष्ट्रीय Kho-Kho प्रतियोगिता 27 सितंबर से सिमडेगा में

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 14 जुलाई। आज प्रखंड कार्यालय सिमडेगा में भारतीय खो खो महासंघ के निर्देशानुसार एवं झारखंड राज्य खो खो संघ के सहयोग से तथा सिमडेगा जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में 43वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2024–25 के सफल आयोजन हेतु बैठक की गई। बैठक में झारखंड राज्य खो–खो संघ के प्रदेश महासचिव संतोष प्रसाद के द्वारा आयोजन से संबंधित विभिन्न प्रकार का दिशा–निर्देश दिया गया।

कुल 1400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

उन्होंने बताया सिमडेगा में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खो खो राष्ट्रीय प्रतियोगिता चलेगा जिसमें देशभर से 35 राज्यों के टीम केंद्र शासित प्रदेश सहित ,लगभग 70 टीम (बालक बालिका) सिमडेगा पहुंचेगी जिसमें लगभग 1400 खिलाड़ी एवं टीम कोच व मैनेजर टीम शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से खो खो संघ के पदाधिकारी, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं जिला के सहयोगी पदाधिकारी तथा सदस्य लगभग मिलाकर 400 लोग रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : अंशुमन गायकवाड़ के इलाज के लिए एक करोड़ रुपए देगा BCCI

कई मुद्दों पर बैठक में हुई चर्चा

प्रतियोगिता में कुल संख्या लगभग 1800 के करीब रहेगी l बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति बनाना, आवासन व्यवस्था ,भोजन व्यवस्था ,परिवहन व्यवस्था VVIP यातायात व्यवस्था ,स्वागत समिति ,साफ सफाई व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं कार्यक्रम, चिकित्सा समिति, मीडिया प्रभारी, आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें : East Zone Junior Hockey के दोनों वर्गों में जीता झारखंड

इससे झारखंड को होगा काफी फायदा

श्री प्रसाद ने कहा कि सिमडेगा जिला में खो खो का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से खो खो के प्रति जागरूकता होगी और आने वाले समय में सिमडेगा जिला जिस प्रकार हॉकी में अपना नाम रोशन कर रहा है उसी प्रकार खो खो में भी अपना नाम रोशन करेगा। बैठक में मुख्य रूप से गॉडविन टोपनो अध्यक्ष सिमडेगा जिला खो खो संघ,मनन नाग, गंगाधर लोहार उपाध्यक्ष सिमडेगा जिला मुखिया संघ, ज्योति प्रकाश कुल्लू मुखिया केसलपुर, शिशिर टोप्पो मुखिया कोचेडेगा,सत्यजीत कुमार ncc ऑफिसर,शंकर महली पूर्व पंचायत प्रखंड अध्यक्ष, नीरोज डुंगडुंग,प्रकाश साहू खूंटी जिला खो खो कोषाध्यक्ष, नरेंद्र नाथ शाहदेव राज्य तकनीकी पदाधिकारी खो खो, खो खो प्रशिक्षक सोनू ग्वाला आदि उपस्थित थे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights