►झारखंड की झोली में अब तक 01 रजत समेत 04 कांस्य पदक
►तीरंदाजी एवं लॉन बॉल्स की टीमों का चमकदार प्रदर्शन की बदौलत लॉन बॉल में 05 औऱ तीरंदाजी मे 03 पदक पक्का
►तीरंदाजी रिकर्व स्पर्धा की व्यक्तिगत में दीपिका कुमारी फाइनल में पहुंची
►38वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड महिला हॉकी टीम की जीत के साथ शुरुआत
►मेहमान झारखंड की टीम मेजबान उत्तराखंड को 2-0 से पराजित किया
►तीरंदाजी रिकर्व स्पर्धा की पुरुष एवं महिला टीम फाइनल में पहुंची
►लॉन बॉल्स महिला फोर,महिला एकल,बालिका अंडर 25,पुरुष ट्रिपल तथा डबल की टीम फाइनल में
देहरादून, 4 फरवरी। 38वें नेशनल गेम्स,उत्तराखंड में तैराकी में झारखंड राना प्रताप ने 100मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में 1:04.57 का समय के साथ कांस्य पदक प्राप्त जीता। वहीं झारखंड लॉन बॉल्स की टीमों का चमकदार प्रदर्शन रहा जिसके बदौलत झारखंड की टीम को 05 पदक पक्के हो गए। जबकि महिला हॉकी टीम ने जीत के साथ शुरूआत की।
तीरंदाजी
तीरंदाजी के रिकर्व महिला दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में महाराष्ट्र की गाथा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 06 फ़रवरी को बिहार की आशिका कुमारी के साथ फाइनल होगा।
लॉन बॉल्स
महिला फोर बाउलिंग में लवली चौबे,रूपा रानी तिर्की,कविता कुमारी एवम रेशमा कुमारी 20-04 से असम को हराकर फाइनल में पहुंची।
महिला एकल : सरिता तिर्की महिला एकल मुकाबले में असम के नयन मणि को 21-19 से हराकर हराकर फाइनल में पहुंची।
बालिका अंडर 25 वर्ग झारखंड की बसंती उत्तराखंड को 21-3 से हराकर फाइनल में पहुंची।
पुरुष ट्रिपल बाउलिंग झारखंड के प्रिंस,अभिषेक लकड़ा और आलोक लकड़ा की तिकड़ी ने असम को 19-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष डबल: झारखंड की जोड़ी दिनेश और सुनील ने दिल्ली को 16-12 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। इन सभी स्पर्धा का फाइनल बुधवार को होगा।
महिला हॉकी
38 वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड महिला हॉकी टीम ने आज पहला लीग मैच मेजबान उत्तराखंड के साथ हुआ जिसमें झारखंड टीम 2-0 से विजयी रही। झारखंड टीम पहला गोल मैच के 32 वे मिनट में रोपनी कुमारी के हाथो पेनाल्टी कॉर्नर में की जबकि मैच के 48 वे मिनट में टीम की कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने पेनाल्टी स्टॉक से गोल कर झारखंड की 2- 0 से बढ़त दिला दी ,जो मैच के समापन तक कायम रहा।
साइक्लिंग
साइक्लिंग में आमिर रियाज पांचवे स्थान पर रहे।
झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार, अवर सचिव राजेश कुमार, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे, भोलानाथ सिंह, तैराकी संघ की बरखा सिन्हा्, उपेन्द्र कुमार तिवारी, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, राकेश कुमार पाठक, रामबालक सिंह ,विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी अनिल जायसवाल, हरभजन सिंह, गुलाम रब्बानी,जय कुमार सिन्हा,अर्चित आनंद,आनंद बिहारी दुबे,विजय सिंह, चंचल भट्टाचार्य, सी.डी.सिंह, एस.के.पांडेय, वरुण कुमार, सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, के के सिंह, प्रभाकर राव, खुर्शीद खान, परीक्षित तिवारी,अजय झा, शैलेन्द्र पाठक, रजनीश कुमार,हरभजन सिंह,निशिकांत पाठक,बिपीन सिंह ,राजेंद्र प्रसाद,पूर्णिमा महतो, सुमन चंद्र मोहंती,आशीष झा,रितेश झा,मो.खुर्शीद खान, शैलेन्द्र दुबे, उदय साहू, शैलेन्द्र कुमार झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची के मणिकांत कुमार -जूनियर फेलो कंसलटेंट,देवेंद्र सिंह, कोच हरेंद्र सिंह, बी एस राव,स्पोर्ट्स एडवाइजर समेत खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों ने बधाई दी।