Monday, February 2, 2026
Home Uncategorized 36वें राष्ट्रीय खेल : नेटबॉल में बिहार को मिश्रित सफलता

36वें राष्ट्रीय खेल : नेटबॉल में बिहार को मिश्रित सफलता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। 36वें नेशनल गेम्स गुजरात की नेटबॉल की स्पर्धा में बिहार को मिश्रित सफलता मिली। पुरुष वर्ग में बिहार को हार मिली वहीं महिला वर्ग में बिहार ने जीत हासिल की।

पुरुष वर्ग में बिहार को दिल्ली ने 55-72 से पराजित किया। पूल बी के मैच में दिल्ली ने पहले क्वार्टर में 16-13, दूसरे क्वार्टर में 17-15, तीसरे क्वार्टर में 19-11 और चौथे क्वार्टर में 20-16 से पराजित किया। बिहार का अगला मैच तेलंगाना से 28 सितंबर को खेला जायेगा।

महिला वर्ग के अपने पहले मैच में हारी बिहार टीम ने तेलंगाना को हरा कर अपना विजय अभियान शुरू किया। बिहार ने तेलंगाना को 68-38 से पराजित किया। पहले क्वार्टर में बिहार ने तेलंगाना को 16-7,दूसरे क्वार्टर में 18-11, तीसरे क्वार्टर में 17-11, चौथे क्वार्टर में 17-9 से मात दी। ग्रुप ए में बिहार का अगला मैच हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 28 सितंबर को खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights