Tuesday, July 8, 2025
Home Slider 16वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता संपन्न, रांची टीम चैंपियन

16वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता संपन्न, रांची टीम चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची की टीम ने मंगलवार को सम्पन्न 16वीं झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता  में ओवरआल चैम्पियनशिप का ताज जीत लिया।

नामकुम स्थित आरके आनंद बाउल्स ग्रीन में इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड वुशु एसोसिएशन एवं रांची जिला वुशु एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कोरोना के कठिन समय मे आयोजित इस प्रतियोगिता में कोविड के दिशा निदेर्शों का पूर्णत: पालन किया गया।

प्रतियोगिता में 18 गोल्ड, 10 सिल्वर एवं 19 ब्रॉन्ज के साथ रांची की टीम ओवरआल चैंपियन हुई, जबकि चतरा की टीम 6 गोल्ड, 3 सिल्वर एवं 4 ब्रोंज के साथ दूसरे स्थान पर रही और 2 गोल्ड 3 सिल्वर एवं 3 ब्रोंज के साथ रामगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के तकरीबन 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वाईबीएन यूनिवर्सिटी  के  प्रबंधक रामजी यादव एवं अन्य विशिष्ट अतिथि  झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी कृष्णा मुरारी सिंह, उदय साहू, मनोज साह, एमिथलेश साहू, शैलेंद्र दुबे, गोकुलानंद मिश्र, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, दीपक गोप, सुशील कच्छप, प्रियदर्शी अमर, वाहिद अली, रजि अहमद आदि उपस्थित थे जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया। वुशु एसोसिएशन आॅफ इंडिया  के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

आज हुई इस प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे

बालक वर्ग सानसाउ-
20 किलोग्राम- सोनू मांझी, रितिक बेदिया, अनमोल गाड़ी, धनश्याम उराँव।
24 किलोग्राम- उमेश बेदिया, करमवीर कुमार, बलराम मांझी, अनीश कुमार बेदिया।
28 किलोग्राम- विकास बेदिया,निकित मांझी, जुबेश जेवियर कुजूर, रुद्र देव।
32 किलोग्राम-  मोतीलाल मुंडा, अनुज मांझी, तन्मय, अखिलेश्वर मांझी।
36 किलोग्राम- दीपक कुमार , सुभाष उराँव, अनुज कुमार यादव, राज कुमार।
39 किलोग्राम- आरिफ हुसैन, रोहित उरांव, शुभम चौधरी, राजू बेदिया।
42 किलोग्राम- देव कुमार बेदिया, विन्सेंट किस्कू, अमन कुमार, कृष्णा बेदिया।
45 किलोग्राम- रोहित कुमार महतो, रोहित बेदिया, शिवम तिग्गा, अरुण भोगता।
48 किलोग्राम-  सोनू रजवार, फनी भूषण बेदिया, युवराज, रोहित कुमार गोप।
52 किलोग्राम- कृष सिन्हा, पंकज कुमार।
56 किलोग्राम- आदित्य चंद, अंकुश कुमार, नवनीत सिन्हा।
बालिका वर्ग सानसाउ
20 किलोग्राम- प्रतिमा कुमारी, आराध्य कुमारी, निशिका साह।
24 किलोग्राम- निष्ठा कुमारी, अनन्या तिवारी, करीना कुमारी, प्रियांशु कुमारी।
28 किलोग्राम- रीता कुमारी, लवली कुमारी,कोमोला कुमारी, सोनोका कुमारी।
32 किलोग्राम- अनुपमा कुमारी, रेणु कुमारी बेदिया,सुमन कुमारी, पायल ठाकुर।
36 किलोग्राम- बरखा  कुमारी, प्रिया कुमारी, निकिता कुमारी, गौरी कुमारी।
39  किलोग्राम-अंशिका साहू, त्रिवेणी मिंज, शोभा कुमारी, मान्या गुप्ता।
42 किलोग्राम- टीना कुमारी, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी।
45 किलोग्राम- अलका कुमारी, पन्ना कुमारी, श्रेया प्रमाणिक, गैलेक्सी।
48 किलोग्राम- जितनी कुमारी, निशात नूरी, प्रेरणा कुमारी, अनन्या शांडिल्य।
52 किलोग्राम- सुमन सुरभि उरांव।
बालक वर्ग ताउलू- अनमोल कुमार सिंह, उज्ज्वल पाल, नजयर शान अहमद, बालिका वर्ग ताउलू- आरना बहल, रोशनी उरांव, कृति कुमारी,अंशु कुमारी व किया गांगुली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights