पटना। नेशनल योगासन खेल संघ के तत्वावधान में योगासन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। यह प्रतियोगिता सिर्फ 3 महीने की तैयारी में इतने विशाल रूप में संभव हो पायी, एक रिकॉर्ड बना दिया। इस प्रतियोगिता में लगभग 10000 से ज्यादा लोगों की भागीदारी रही।
इन तीन माह में योगासन खेल संघ की स्थापना से लेकर प्रतियोगिता सम्पन्न करा लेना, योग के प्रति सरकार, योग संघों एवं योग के प्रति लोगो का प्यार प्रदर्शित होता है।

संदीप प्रधान (डायरेक्टर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने अपने संबोधन में योगासन खेल संघ की कार्य पद्धति और संलिप्तता को उत्साह जनक बताया है और योगासन के पूरे विश्व मे प्रचार-प्रसार के लिए उज्वल भविष्य की कामना की है।