Friday, June 20, 2025
Home Slider दोहरा शतक जमा Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

दोहरा शतक जमा Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

by Khel Dhaba
0 comment

विशाखापत्तनम। स्थानीय एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। उन्होंने 22 साल की उम्र में जो कारनामा किया वो बड़े-बड़े खिलाड़ी नहीं कर पाते। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दमदार दोहरा शतक जमाया है।

उन्होंने 277 गेंदों में यह दोहरा शतक जमाया है। वह 209 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं यशस्वी ने अपने इस दोहरे शतक से तमाम रिकॉर्ड भी धवस्त कर दिए हैं।

भारत में टेस्ट में दोहरा शतक ठोकने वाले बने सबसे युवा ओपनर : यशस्वी जायसवाल भारतीय धरती पर टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा सलामी ओपनर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 22 साल और 37 दिन में किया है।

भारत के लिए टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर : भारत के लिए टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी जमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर विनोद कांबली के नाम है। उन्होंने 1993 में 21 साल और 35 दिन की उम्र में यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया था। जायसवाल का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। वह भारत की ओर से टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं।

भारत के लिए टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले लेफ्टी बल्लेबाज : यशस्वी जायसवाल भारत के लिए टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा सौरभ गांगुली, विनोद कांबली और गौतम गंभीर ने किया है।

भारत के लिए मेडन 200 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां : भारत के लिए मेडन 200 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां करुण नायर (3 पारियां) ने ली हैं। हालांकि अब इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का नाम भी जुड़ गया है। यशस्वी ने अपना मेडिन दोहरा शतक 10 पारियों में जड़ा है। उनसे ऊपर चेतेश्वर पुजारा (9 पारियां), सुनील गावस्कर (8 पारियां), मयंक अग्रवाल (8 पारियां) और विनोद कांबली (4 पारियां) हैं।

सचिन-सहवाग की लिस्ट में हुए शामिल : भारत के लिए अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 24 खिलाड़ियों ने दोहरा शतक लगाया है। इसमें दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा आदि खिलाड़ियों का नाम शामिल है। वहीं अब जायसवाल भारत के लिए टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले 25वें खिलाड़ी बन गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights