Wednesday, February 4, 2026
Home Latest वल्र्ड नंबर-1 जोकोविच ने जीता पेरिस Masters Tennis का खिताब

वल्र्ड नंबर-1 जोकोविच ने जीता पेरिस Masters Tennis का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता। जोकोविच ने कनाडा के डेनिस शापोनवालोव को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात देकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ वह एटीपी फाइनल्स में वल्र्ड नंबर-1 खिलाड़ी की हैसियत से खेलने के लिए मजबूत कदम बढ़ा चुके हैं।

खिताब जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, मुझे लगता है कि मैंने इस टूर्नामेंट का ऐसा मैच खेला है। जिसमें सर्विस सबसे अच्छी रही और इसलिए यह मैच कम समय तक चला। दूसरी सर्विस में ही मैंने उन्हें दबाव में डाल दिया था। कोर्ट के अंतिम छोर पर भी मैं अच्छा खेल रहा था और उन्हें ज्यादा मौके नहीं दे रहा था।

जोकोविच ने कहा, इस सप्ताह मैंने जितने मैच खेले उनमें से यह सर्वश्रेष्ठ था। मुझे लगता है कि सप्ताह का दूसरा हाफ और शानदार रहा। मैं दिन-प्रतिदिन अपने टेनिस के स्तर में सुधार करता जा रहा हूं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights