Wednesday, February 4, 2026
Home Slider महिला हॉकी : रानी के गोल से भारत ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम से मैच ड्रॉ खेला

महिला हॉकी : रानी के गोल से भारत ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम से मैच ड्रॉ खेला

by Khel Dhaba
0 comment

ब्यूनस आयर्स। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनाल्टी कार्नर पर कई मौके गंवाने के बाद कप्तान रानी रामपाल के चौथे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से आखिर में अर्जेंटीना की जूनियर टीम के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रा खेला।

भारतीय टीम यह लगातार दूसरा ड्रॉ मैच है। उसने दौरे का पहला मैच 2-2 से ड्रॉ खेला था।

भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पहले मिनट में ही पेनाल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन गुरजीत कौर के ताकतवर शॉट को अर्जेंटीनी गोलकीपर ने रोक दिया। इसके बाद पांचवें मिनट में दीप ग्रेस एक्का का पेनाल्टी कार्नर पर लिया गया शॉट बाहर चला गया।

इसके तुरंत बाद अर्जेंटीनी टीम को तीन पेनाल्टी कार्नर मिले जिसमें से वह अंतिम वाले को गोल में बदलने में सफल रही। इस तरह से अर्जेंटीना ने 13वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली थी।

भारत ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन वह अर्जेंटीनी गोल में सेंध लगाने में नाकाम रहा।

भारतीय टीम को 37वें, 43वें, 48वें और 58वें मिनट में पेनल्टी कार्नर भी मिले लेकिन आखिर में उसे 58वें मिनट में बराबरी का गोल करने में सफलता मिली। रानी ने यह गोल नवनीत कौर के पास पर किया। भारत अगला मैच 23 जनवरी को अर्जेंटीना बी टीम से खेलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights