Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना में women’s cricket league फरवरी के अंतिम सप्ताह में

पटना में women’s cricket league फरवरी के अंतिम सप्ताह में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 दिसंबर। बिहार की राजधानी पटना में महिला क्रिकेट लीग का आयोजन फरवरी के अंतिम सप्ताह से होगा। इसके अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष कुमार जबकि आयोजन सचिव चंद्रप्रकाश होंगे।

यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी और बताया कि यह अब तक जितने भी आयोजन महिला क्रिकेट में हुए है उससे थोड़ी अलग और बेहतरीन होगी।

बिहार के अलावा दूसरे राज्य के तीन खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगी। पूरे बिहार से चयनित 8 टीम बनेगी जिसमें सभी टीम एक दूसरे के साथ लीग मुक़ाबले में 7-7 मैच खेलेगी। सभी मैच दिवा रात्रि में होंगे। राजधानी पटना के दो मैदान जहां टर्फ विकेट होगी उसी मैदान पर सभी मुक़ाबले खेले जाएँगे। फरवरी के पहले सप्ताह में आठ टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। सभी टीम में बीस-बीस खिलाड़ी का चयन होगा। विजेता को दो लाख और अपविजेता एक लाख जबकि सेमीफ़ाइनलिस्ट को पचास पचास हज़ार रुपए दिए जाएँगे। यह बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त होगी सभी मैच रंगीन ड्रेस में सफ़ेद बॉल से खेले जाएँगे। इसके सफल आयोजन के लिए कई और कमिटी की घोषणा जल्द की जाएगी। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9142921060 पर संपर्क करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights