Thursday, March 12, 2026
Home झारखंडकबड्डी प्रदर्शनी कबड्डी मैच में अनगढ़ा दोनों वर्गों में विजेता

प्रदर्शनी कबड्डी मैच में अनगढ़ा दोनों वर्गों में विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। खेल दिवस के शुभ अवसर पर रांची जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर एवं जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल एकेडमी बरियातू में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य श्रीमती रेणुका जायसवाल एवं उप प्राचार्य श्रीमती सपना झा के द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता फिट इंडिया के कार्यक्रम के तत्वावधान में यह आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राम जीतराम और महासचिव प्रवीण कुमार सिंह थे। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग विजेता टीम अनगडा और उपविजेता बालक वर्ग में सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातू और बालिका वर्ग में विजेता टीम अनगडा और उपविजेता बालिका टीम हाई क्यू इंटरनेशनल स्कूल बरियातू टीम रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में परमेश्वर महतो, शारीरिक शिक्षक और शिक्षिका सूतापा भट्टाचार्य आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights