Monday, February 2, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में पटना के विकास कृष्णा का धुआंधार शतक

BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में पटना के विकास कृष्णा का धुआंधार शतक

प्रियांशु का पंजा, अरवल की टीम 191 रन से हारी, प्रखर और यश प्रताप का अर्धशतक, आदित्य चूके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 29 अप्रैल। बीसीए रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पाटलिपुत्र जोन के मुकाबले में पटना के विकास कृष्णा ने 142 रन की धुआंधार शतकीय पारी खेली। साथ ही प्रियांशु कुमार ने पांच विकेट चटकाये और पटना की अरवल पर शानदार 191 रन की जीत मिली। पटना की ओर से कप्तान प्रखर ज्ञान ने 72 और यश प्रताप ने 51 रन बनाये।

 

पटना से सटे सदीसोपुर स्थित डीएल सिंह क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे पाटलिपुत्र जोन के मुकाबले में अरवल ने टॉस जीता और पटना को बैटिंग का न्योता दिया। पटना के सलामी बैटर आदित्य कुमार और विकास कृष्णा ने शानदार शुरुआत की। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद प्रखर ज्ञान, यश प्रताप, पार्थ कुमार ने अच्छी बैटिंग कर पटना का स्कोर 400 के करीब पहुंचा दिया। पटना ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 383 रन बनाये।

 

पटना की ओर से आदित्य ने 58 गेंद में 6 चौका की मदद से 46, विकास कृष्णा ने 95 गेंद में 8 चौका व 11 छक्का की मदद से 142, प्रखर ज्ञान ने 48 गेंद में 8 चौका व 3 छक्का की मदद से 72, रौनित कुमार ने 13 गेंद में 1 छक्का की मदद से 11, यश प्रताप ने 43 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 51, पाथ ने 23 गेंद में 21,उत्कर्ष कुमार ने 9 गेंद में नाबाद 11 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 21 रन बनाये।

 

अरवल की ओर से टिंकु कुमार, अतुल राज, फैयाज आलम ने 1-1,  विक्रम चौधरी और उत्सव मोदी ने 2-2 विकेट चटकाये।

 

अरवल की टीम 39 ओवर में 192 रन पर ऑल आउट हो गई। आयुष शंकर ने 29, उत्सव मोदी ने 31, दीपेश कुमार गुप्ता ने 19, यश राज ने 22,विक्रम चौधरी ने 12,मोहम्मद इरफान आलम ने 27, अतुल राज ने नाबाद 13, टिंकु ने 8, फैयाज अलाम ने 13 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 11 रन बनाये।

 

पटना की ओर प्रियांशु कुमार ने 5,आदित्य कुमार ने 2, उत्कर्ष, विकास कृष्णा और प्रखर ज्ञान ने 1-1 विकेट चटकाये। पटना के विकास कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

पटना : 50 ओवर में नौ विकेट पर 383 रन, आदित्य कुमार 46,विकास कृष्णा 142, प्रखर ज्ञान 72, रौनित 11,यश प्रताप 51, पार्थ 21,उत्कर्ष कुमार नाबाद 11,अतिरिक्त 21, टिंकु कुमार 1/41, अतुल राज 1/52, फैयाज आलम 1/59, विक्रम चौधरी 2/67, उत्सव मोदी 2/66

अरवल : 39 ओवर में 192 रन पर ऑल आउट आयुष शंकर 29, उत्सव मोदी 31, दीपेश गुप्ता 19, यश राज 22, विक्रम चौधरी 12, मोहम्मद इरफान आलम 27, अतुल राज नाबाद 13, फैयाज आलम 13, अतिरिक्त 11, उत्कर्ष कुमार 1/27, विकास कृष्णा 1/19, प्रियांशु कुमार 5/26, प्रखर ज्ञान 1/9, आदित्य कुमार 2/32

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights