Monday, February 2, 2026
Home Slider विजय हजारे ट्रॉफी : ओड़िशा ने बिहार को 7 विकेट से हराया

विजय हजारे ट्रॉफी : ओड़िशा ने बिहार को 7 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अलुर (कर्नाटक)। कप्तान शांतनु मिश्रा (76), संदीप पटनायक (64) और कार्तिक बिसवाल (नाबाद 53) के अर्धशतकों की मदद से ओडिशा ने यहां केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी मुकाबले में शुक्रवार को बिहार को सात विकेट से हरा दिया।

बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबुल कुमार के 71 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 78 रन के सहारे 50 ओवर में सात विकेट पर 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा की टीम ने 48.1 ओवर में तीन विकेट पर 258 रन बनाकर मैच जीत लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

ओडिशा की पारी में शांतनु ने 107 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 76, संदीप ने 81 गेंदों पर 10 चौकों के सहारे 64 और कार्तिक ने 46 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए जबकि अंकित यादव 39 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 43 रन बनाकर नाबाद रहे।

बिहार की ओर से बाबुल के अलावा एस. गनी ने 48, मंगल महरुर ने 38, शशीम राठौड़ ने 27 और विकास रंजन ने 20 रन बनाए जबकि अनुज राज 22 रन बनाकर नाबाद रहे। ओडिशा की तरफ से शांतनु ने तीन विकेट, सूर्यकांत प्रधान ने दो विकेट और राजेश मोहंती ने दो विकेट लिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights