Friday, March 13, 2026
Home Slider अनुभवी खेल पत्रकार जीके मेनन का निधन

अनुभवी खेल पत्रकार जीके मेनन का निधन

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुंबई। अनुभवी खेल पत्रकार जीके मेनन का मंगलवार सुबह मुंबई उपनगर में निधन हो गया। वे 93 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस और द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ काम करने के बाद 1990 के दशक की शुरुआत में फ्रीलांसर के तौर पर अपने कैरियर को खत्म किया था।
मेनन क्लब स्तर पर क्रिकेट खेले थे और वह दादर (मध्य मुंबई) स्थित शिवाजी पार्क जिमखाना के सक्रिय सदस्य थे। वह 1952-53 की बॉम्बे यूनिवर्सिटी टीम के प्रबंधक थे, जिसने बेंगलुरु में हुए फाइनल में दिल्ली को हराकर रोहिंटन बारिया ट्रॉफी जीती थी।

इस टीम में चंदू पाटनकर, नारी कॉन्ट्रैक्टर, रामनाथ केनी, नरेन तम्हाने और जीआर सुंदरम जैसे भविष्य के टेस्ट खिलाड़ी थे।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज स्वर्गीय रमाकांत देसाई के कै रियर में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights