Wednesday, June 17, 2026
Home Latest यूएस ओपन : दिमित्रोव ने रोजर फेडरर को किया बाहर

यूएस ओपन : दिमित्रोव ने रोजर फेडरर को किया बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयार्क। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने यहां साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर करते हुए स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को मात दी।
दिमित्रोव ने पांच सेट तक चले एक रोमांचक मुकाबले में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को 3-6, 6-4, 3-6, 6-4, 6-2 से पराजित किया।
दिमित्रोव पहली बार अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच तीन घंटे से ज्यादा देर तक चला।
आर्थर एश स्टेडियम में बुल्गारिया के खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया और फेडरर के खिलाफ अपने करियर की पहली जीत दर्ज की। फेडरर पांच बार अमेरिका ओपन का खिताब जीत चुके हैं।
इन दोनों के बीच इससे पहले कुल सात मुकाबले हुए थे, लेकिन सभी मैच फेडरर के नाम रहे। दिमित्रोव इन मैचों में खेले गए 18 सेट में से केवल दो सेट ही जीत पाए।
सेमीफाइनल में दिमित्रोव का सामना पांचवीं सीड डेनिल मेदवेदेव से होगा। दमदार फॉर्म में चल रहे मेदवेदेव ने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को 7-6 (8-6), 6-3, 3-6, 6-1 से हराया। वह 2010 के बाद अमेरिका ओपन के अंतिम-4 में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं

बता दें कि यूएस ओपन के शुरुआती मुकाबले में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नगल और फेडरर के बीच मुकाबला काफी चर्चा में रहा था। इस दौरान अपने कमाल के स्किल्स से नगल ने फेडरर को चौंका दिया था। हालांकि दूसरे राउंड में सुमित बाहर हो गए थे। फेडरर के अलावा नोवाक जोकोविच भी चोट के चलते गेम बीच में छोड़कर बाहर हो चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.