Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट शान और हिमांशु के नाबाद शतक से एसपीसीए रेड की दमदार जीत

शान और हिमांशु के नाबाद शतक से एसपीसीए रेड की दमदार जीत

पावर पैंथर की टीम दस विकेट से हारा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 फरवरी। राजधानी पटना के पोठही स्थित सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के खेल मैदान पर खेले गए अभ्यास मैच में सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी (एसपीसीए) रेड ने पावर पैंथर को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शान गोस्वामी और हिमांशु गुप्ता ने नाबाद शतकीय पारियों से जीत को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

पहले बल्लेबाजी में पावर पैंथर का बड़ा स्कोर

पावर पैंथर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिनव सिंह ने शानदार नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि श्रेयांश ने 41 रन की तेज तर्रार पारी का योगदान दिया। इसके साथ ही एसपीसीए रेड के सामने 244 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा गया।

शान–हिमांशु की विस्फोटक ओपनिंग, लक्ष्य हुआ बौना

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपीसीए रेड की टीम को सलामी जोड़ी शान गोस्वामी और हिमांशु गुप्ता ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। शान गोस्वामी ने मात्र 40 गेंदों पर 18 चौके और 3 छक्कों की मदद से 250 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाए। वहीं हिमांशु गुप्ता ने भी 40 गेंदों पर 17 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 252 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली।

दोनों बल्लेबाज शतक पूरा करने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे।

14 ओवर में हासिल हुआ लक्ष्य, 10 विकेट से जीत

इसके बाद कप्तान आदित्य ने 6 रन बनाकर औपचारिक रूप से लक्ष्य पूरा किया, जबकि आदर्श राज बिना खाता खोले नाबाद रहे।
एसपीसीए रेड ने यह मुकाबला महज 14 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 10 विकेट से जीत लिया।

शान गोस्वामी बने प्लेयर ऑफ द मैच

शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ते हुए शान गोस्वामी ने 3 शीर्ष बल्लेबाजों को आउट किया।
इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अकादमी के निदेशक सह मुख्य कोच कृष्णा पटेल ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया।
वहीं हिमांशु गुप्ता और अभिनव सिंह को बेस्ट बैटर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

खिलाड़ियों को मिला प्रेरणादायक संदेश

इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर कृष्णा पटेल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास मैच, सकारात्मक सोच, बेहतर फिटनेस, योग और मेडिटेशन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नई ऊंचाई तक ले जाते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों को कमिटमेंट, कंसंट्रेशन, कंट्रोल और कॉन्फिडेंस के साथ खेलने की सलाह दी और कहा कि यही सोच भविष्य में लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights