पटना, 17 मई। स्थानीय अभिषेक क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे पटना जिला वीमेंस क्रिकेट लीग में खेले गए मैचों में उमा इलेवन और आबदीन इलेवन ने जीत हासिल की। उमा इलेवन ने सीएमएस इलेवन को 28 रन से जबकि आबदीन इलेवन ने ज्योति सीसी को 7 विकेट से हराया।
पहले मैच में सीएमएस इलेवन ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। उमा इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन बनाये। डॉली ने 48 रन और नंदनी पंडित ने 37 रन की पारी खेली। सीएमएस इलेवन की ओर से याशिता सिंह ने 2 विकेट चटकाये।
जवाब में सीएमएस इलेवन की टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। याशिता सिंह ने 22 रन बनाये। उमा इलेवन की ओर से साक्षी कुमार ने 4 और नंदनी पंडित ने 1 विकेट चटकाये। साक्षी कुमारी प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।
दूसरे मैच में आबदीन इलेवन ने टॉस जीता और ज्योति सीसी को बैटिंग का न्योता दिया। ज्योति सीसी ने पहले बैटिंग करते हुह 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 92 रन बनाये। स्वीटी कुमारी ने 24 रन की पारी खेली। जवाब में आबदीन इलेवन ने 19.2 ओवर में 3विकेट पर 94 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। गीतांजलि ने 46 और सोनम कुमारी ने 12 रन की पारी खेली। विजेता टीम की गीतांजलि को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
उमा इलेवन : 25 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन, नंदनी पड़ित 37, डॉली नाबाद 48, ममता कुमारी 17, अतिरिक्त 20, रिशिका किंजन 1/21, याशिता सिंह 2/32
सीएमएस इलेवन : 25 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन, याशिता सिंह 22, सुहानी शर्मा 17, साक्षी सिंह 14, सिद्धि कुमारी 18, अतिरिक्त 10, तेजस्वी सिन्हा 1/20,डॉली 1/25, कृतिका कनक 1/19, साक्षी कुमार 4/13, नंदनी पंडित 1/5
दूसरा मैच
ज्योति सीसी : 20.3 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट स्वीटी कुमारी नाबाद 24,अतिरिक्त 28,प्रीति प्रिया 1/6, पूजा कुमारी 3/17, सोनम कुमारी 1/17, खुशी कुमारी 1/16, खुशी कुमारी 2/8
आबदीन इलेवन : 19.2 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन, सोनम कुमारी 12, गीतांजलि नाबाद 46, अतिरिक्त 30, कुमारी तापसी 1/20, वैष्णवी सिंह 1/15, प्राची 1/14

