टोक्यो। कोलंबिया के रिवास (Rivas) ने विश्व नंबर-1 अमित पंघाल (Amit Panghal) को चौंकाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया।
टोक्यो 2020 की पुरुष मुक्केबाजी के फ्लाईवेट वर्ग में विश्व वरीय नंबर-1 भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल (Amit Panghal) उलटफेर का शिकार हो गए। उन्हें राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में कोलंबिया के रिवास मार्टिनेज (RIVAS MARTINEZ) ने स्पिलिट डिसिजन की मदद से 1-4 से हरा दिया। इसे भारतीय उम्मीदों के लिए करारा झटका माना जा सकता है।
रिवास मार्टिनेज (RIVAS MARTINEZ) ने दोनों राउंड में बेहद आक्रामक रुख अपनाया। अमित (Amit) ने पहले राउंड में रक्षण के साथ प्रहार भी किया, लेकिन बाद के दोनों राउंड में वह ठीक से रक्षण भी नहीं कर पाए। नतीजा पहले राउंड में जीत के बाद उनकी आखिरी दोनों राउंड में हार के तौर पर सामने आया। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि तीसरे राउंड में एक जज ने अमित (Amit) को महज 8 अंक ही दिए।
पहले राउंड में स्पिलिट डिसिजन से अमित (Amit) ने 4-1 से जीता, दूसरे और तीसरे राउंड में Rivas ने 4-1 और 5-0 से जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें
- बिहार क्रिकेट अकादमी वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में
- ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज
- लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते
- बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी
- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बाराहपुर क्लब जीता