Tuesday, February 3, 2026
Home Slider आईसीसी की बैठक में ‘अंपायर्स कॉल’ और साहनी के भविष्य पर होगी चर्चा

आईसीसी की बैठक में ‘अंपायर्स कॉल’ और साहनी के भविष्य पर होगी चर्चा

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की क्रिकेट समिति की इस सप्ताह के आखिर में यहां होने वाली बैठक में विवादित ‘अंपायर्स कॉल’ पर चर्चा की जायेगी जिसकी भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने आलोचना की है।

आईसीसी क्रिकेट बोर्ड की बैठक 30 मार्च को यहां होनी है और उसी दिन मुख्य कार्यकारी मनु साहनी के भविष्य पर भी चर्चा की जायेगी।

साहनी इस समय छुट्टी पर है। आंतरिक जांच में कथित तौर पर पाया गया कि कर्मचारियों के प्रति उनका रवैया कठोर था।

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, इस सप्ताह के आखिर में त्रैमासिक बैठक होनी है। उससे पहले ‘अंपायर्स कॉल’ पर भी बात की जायेगी। मुख्य कार्यकारियों की भी बैठक होनी है।

अंपायर्स कॉल के कुछ विवादित फैसलों के बाद कोहली ने इसे अस्पष्ट बताते हुए कहा था कि पगबाधा के फैसले इस आधार पर ही लिये जाने चाहिये कि गेंद स्टम्प पर जा रही है या नहीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights