Sunday, September 28, 2025
Home राष्ट्रीयअन्य उमंग और रंग बिरंगी रोशनी में हुआ kho kho world cup 2025 के लोगो का अनावरण

उमंग और रंग बिरंगी रोशनी में हुआ kho kho world cup 2025 के लोगो का अनावरण

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। उत्साह, उमंग और रंग बिरंगी रोशनी के बीच बुधवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे, भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल और इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने बुधवार को खो-खो विश्वकप 2025 के लोगो का अनावरण किया।

स्थानीय त्यागराज स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वकप लोगो और टैगलाइन ‘द वर्ल्ड गोज खो’ का अनावरण किया गया। समारोह के दौरान महाराष्ट्र और शेष भारत की टीम के बीच एक शानदार प्रदर्शनी मैच खेला गया जिसे महाराष्ट्र ने 26-24 से जीता।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी 2025 तक खो-खो विश्वकप खेला जाएगा। इस खो-खो विश्व कप में महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबलों के लिए 24 देशों की 32 टीमें हिस्सा लेंगी।

इस अवसर पर केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा कि खो खो हमारे देश की मिट्टी का खेल है। इसलिए हमें इस खेल को मंच पर लाने पर बहुत गर्व है। महासंघ को बहुत-बहुत धन्यवाद जिसने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि खो-खो एक अंतरराष्ट्रीय खेल बन जाए। हमने सबसे पहले इस खेल को अल्टीमेट खो खो लीग के माध्यम से इसके प्रशंसकों तक पहुंचाया और अब पहले खो खो विश्वकप के साथ चीजों को अगले चरण में ले जाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि हम खो खो को ओलंपिक खेलों में शामिल करने के लिये प्रयासरत है। इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि खो खो महाभारत के समय से हमारे देश के इतिहास का हिस्सा रहा है। भारत सरकार कई स्वदेशी खेलों को बढ़ावा दे रही है और 2025 में खो खो विश्व कप के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी उस दिशा में एक कदम है। केकेएफआई को विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर खेल विज्ञान में उनके प्रयासों के लिए बहुत-बहुत बधाई क्योंकि यह खेल के स्तर को दूसरे स्तर पर ले जाता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights